संविदा कर्मी मांग रहे सेवा विस्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1679050998058.jpg

कोविड-19 के दौरान प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में संविदा पर रखे गए कर्मचारियों ने एक बार फिर से सेवा विस्तार किए जाने की मांग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उनके कार्य करने से प्रदेश के अस्पतालों में इस वक्त बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराया जा रहा है।
राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अन्य अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा काल की अवधि 15 मार्च तक ही रखी गई थी। अब कोविड- काल में लगे संविदा कर्मचारियों को बहार का रास्ता दिखाया गया है और वो लगातार अपनी बहाली की मांग कर रहे हैं। दरअसल इन कर्मचारियों को कोविड के दृष्टिगत रखा गया था और इनकी सेवाएं बीते 15 मार्च तक ही थीं जिसके बारे में इन्हें सूचित किया जा चुका था। अस्पताल के एमएस वाईएस रिजवी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कर्मचारियों के ना होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उन्हें भी दुख है कि कोविड काल में लगे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जिसके लिए उन्होंने शासन को पत्र भी लिखा है । अस्पताल के एम एस वाई एस रिज़वी ने कहा कि फिलहाल इस पूरे मामले पर शासन स्तर से ही कुछ हो सकता है।
वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वह लंबे समय से दून अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल दौरान उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में काम किया। इस तरह से उन्हें जरूरत के समय रखना और उसके बाद से फिर हटाया जाना ठीक नहीं है। उनका कहना है कि वह जिन जगहों पर काम कर रहे हैं वहां पर वह बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि उनके कार्य को देखते हुए उनको सेवा विस्तार दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed