ऊर्जा संकट दूर करने की पहल तेज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1678629172289.jpg

उत्तराखंड में ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। सीएम धामी ने देहरादून में मीडिया को बताया कि प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की संस्तुति कर दी गई है। उत्तराखंड को अतिरिक्त बिजली की मांग को केंद्र द्वारा पूरा करने का केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड में बिजली की अधिक खपत होने से तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी से इसको लेकर पहल तेज कर दी है जिससे कि आने वाले समय में प्रदेश में ऊर्जा संकट को दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed