कमर्शियल वाहनों के लिए चारधाम यात्रा में अब ये काम है जरूरी नहीं तो होगी कार्यवाही। Uttarakhand 24×7 live news
संभागीय परिवहन विभाग ने चार धाम यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पुख्ता करना शुरू कर दिया है ,आरटीओ शैलेश तिवारी ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्गों पर इस बार चेक पोस्ट बनाए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्गों पर चलने वाले वाहन तय मानकों को पूरा करते हैं या नहीं, साथ ही इस बार कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड भी अनिवार्य कर दिया गया है इसके साथ ही सर्वनाम इसके साथ ही कमर्शियल वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रिप कार्ड बनाना जरूरी है,आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर शैलेश तिवारी समय-समय पर अधिकारियों के साथ तमाम बैठकें कर रहे हैं ताकि यात्रा सुचारू हो और दूरदराज से आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए आरटीओ शैलेश तिवारी लगातार तत्परता से कार्य कर रहे हैं
