मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों को सीधा जनता से कनेक्ट होने के लिए करी अपील। Uttarakhand 24×7 live news

0
IMG-20230227-WA0087.jpg

उत्तराखंड सरकार प्रदेशवासियों की सभी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लगातार कवायद में जुटी है। इसी के तहत प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को जनता से सीधे कनेक्ट होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में पौडी लोकसभा की 12 विधानसभाओं की समीक्षा की। इस दौरान सभी विधायक भी मौजूद रहे और उन्होंने विकास कार्यो की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रूटीन बैठके है जिसके जरिये विकास कार्यो की समीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि सुशासन का संदेश तभी जाएगा जब आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। हालांकि सीएम धामी ने इससे पहले भी सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कहा था जगह जगह पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। अब एक बार फिरसे इसको लेकर कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed