12 साल में अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1677337746224.jpg

देहरादून की दिव्यांग व्हीलचेयर खिलाड़ी होप टेरेसा डेविड ने महज 12 साल की उम्र में दुबई में हुई मैराथन में नया रिकॉर्ड कायम किया है. मैराथन में सबसे यंग दिव्यांग खिलाड़ी होप टेरेसा डेविड ने 4 किलोमीटर की व्हील चेयर रेस को 35 मिनट में पूरा किया तो वहीं गुरुग्राम में हुई 3 किलोमीटर की दो रेसों को 25 मिनट में पूरा करके नया रिकॉर्ड कायम किया है वहीं उनकी माता ने देहरादून प्रेस क्लब में पीसी करके मीडिया से रूबरू होते हुए सरकार से अपील की कि ऐसे होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सरकार मदद करें और इन पर ध्यान दें क्योंकि यह देश का भविष्य में जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं लेकिन सरकार इन पर ध्यान नहीं देती.आपको बता दें कि इस मैराथन में लंदन, न्यूयार्क, चीन, जापान समेत तमाम देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें देहरादून की बेटी ने रिकॉर्ड कायम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed