एआईसीसी की लिस्ट को लेकर प्रीतम सिंह नाराज़। Uttarakhand24×7livenews

0
pritam-singh-21462.jpg

एआईसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत के स्वर सुनाई पड़ने लगे हैं।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने एआईसीसी की लिस्ट को लेकर सवाल उठाया है।
कुल मिलाकर अब एआईसीसी की लिस्ट जारी होने के साथ सियासत गरमाने लगी है और प्रीतम सिंह ने इसकी शिकायत केंद्रीय नेतृत्व से करने की बात कही है। प्रीतम सिंह ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को आड़े हाथ लेते हुए पूछा है कि उत्तरकाशी और चंपावत दो ऐसे जिले हैं जिसको एआईसीसी में कोई स्थान नहीं मिला है। उनका कहना है विजयपाल सजवान, राजकुमार, तिलकराज बेहड़, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह के साथ गोविंद सिंह कुंजवाल तमाम ऐसे वरिष्ठ पदाधिकारी हैं जिनको एआईसीसी में कोई जगह नहीं मिली है। प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर इसी तरह से मनमाने तरीके से लिस्ट जारी होगी तो इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी या फिर कुछ और। उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को कहा है कि वे कैसे काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पदाधिकारी का नाम एआईसीसी उत्तराखंड से जोड़ा गया है। आखिर उनका जब प्रदेश से कोई तालुकात नहीं है तो ऐसा कदम क्यों उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed