उत्तराखंड की इस बेटी ने टेबल टेनिस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्डन ट्रॉफी करी अपने नाम । Uttarakhand24×7livenews

0
compress1676704040733.jpg

उत्तराखण्ड की एक और बेटी ने खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है। देहरादून के अधोईवाला से अभिषेक सजवाण एवं दीपमाला की पुत्री आनिया जो कि देहरादून स्थित ज्ञानदा स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा है, आप को बता दे मसूरी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर टेटे पर भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं गोल्डन ट्राफी जीती। इसके पश्चात हल्दवानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर टेटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। आनियां के वयोवृद्ध दादा जी एवं कम्यूनिट नेता सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने बताया कि हमारी पोती बचपन से ही प्रतिभाशाली रही है और टेबिल टेनिस की ओर आकर्षित होकर सफलता प्राप्त करती आ रही है।
उन्होंने बताया कि आनियां- आगामी -19 से 27 फरवरी तक केरल के कोच्ची में आयोजित (राष्ट्रीय प्रतियोगिता में) C इन्टर स्टेट अनियर चैम्पियन शिप
में की निधि ओर से प्रतिभाग करेगी, इस उपलब्धि से पारिवारिक जन एवं आनियां अति उत्साहित हैं
इस उपलब्धि हेतु विभिन्न सामाजिक एवं क्रीड़ा संगठनों एवं स्टूडेन फेडेरेशन ऑफ इंडिया तथा शुभ चिन्तको ने आनियां को शुभ कामनायें दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed