युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand24×7livenews
भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामले सामने आने के बाद प्रदेश के बेरोजगार युवा और विपक्ष दोनों सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर कहा है कि हम युवाओं के हित में सारे फैसले कर रहे हैं। नकल अध्यादेश लागू होने के बाद युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम युवाओं के हित को देखकर ही सारे फैसले कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
