2023–2024 आम बजट ऐतिहासिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand24×7livenews

0
dhami_cash_1666275545.jpg

केंद्र सरकार ने आज बजट पेश किया हैं ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक करार दिया हैं सीएम धामी के मुताबिक़ मोदी सरकार ने इस बजट को मध्यम वर्ग को समर्पित किया है,गौरतलब है कि सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए आज के केंद्रीय आम बजट पर ये भी लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2023-24 विकसित भारत के विराट संकल्प को एक नई मजबूती प्रदान करता अमृत काल का सर्वस्पर्शी एवं समावेशी बजट है। प्राकृतिक कृषि एवं इससे संबंधित स्टार्टअप्स समेत पर्यटन व सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देता यह बजट निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्यों में सम्मिलित करने हेतु एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अमृतकाल में 130 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को मूर्त रुप प्रदान करने वाले इस जनकल्याणकारी बजट हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी का सहृदय आभार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed