फर्जी मार्कशीट व शैक्षणिक दस्तावेज बनाने वाले गैंग का किया भंडाफोड़। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1675252425869.jpg

डीआईजी एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फर्जी मार्कशीट व शैक्षणिक दस्तावेज बनाकर कमाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़ देहरादून पुलिस ने किया है इसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से फर्जी मार्कशीट व दस्तावेज बरामद किए गए हैं कोतवाली नगर एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एमडीडीए कंपलेक्स में दुकान संख्या एल 21 के ऑफिस में पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा मिला जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राज किशोर राय पुत्र राम मनोहर राय बताया मौके पर ऑफिस में पुलिस को टेबल पर एक लैपटॉप एक डेक्सटॉप एवं एक प्रिंटर उनके कुछ प्राइवेट लैपटॉप से राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान परिषद के सीनियर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन के फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त हुए जब उनसे कडाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों से पैसे एडवांस में लेने के बाद फर्जी सर्टिफिकेट एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र बना कर देते थे डीआईजी/एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इसके कब्जे से सीनियर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन, सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन की फर्जी अंकतालिका आठ बरामद की गई हैं इसके अलावा एक फर्जी प्रमाण पत्र एवं फर्जी माइग्रेशन प्रमाण पत्र की संख्या आठ वहीं सात बैंक की पासबुक भी बरामद की गई है इसके अलावा पांच चेक बुक भी इसके कब्जे से बरामद हुई है वहीं ओर सामान भी इससे बरामद हुआ है अभियुक्त किशोर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed