जोशीमठ में 678 मकान खतरे की जद में। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1673348230688.jpg

जोशीमठ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साफ किया है कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहयोग का आश्वासन दिया है। जितने भी बजट की आवश्यकता होगी उन सभी संसाधनों को हम जुटाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि अभी हमने 86 परिवारों के 300 से अधिक लोगों को शिफ्ट किया है 678 मकान खतरे की जद में हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर स्टेप बॉय स्टेप ले जाने की हमारी योजना है। सीएम धामी ने कहा कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एथॉरिटी NDMA की टीम जोशीमठ गई है और वहां पर सभी स्थितियों का जायजा लेने के बाद टीम इस संदर्भ में कोई जानकारी देगी कि आखिर किस वजह से इस तरह की घटना सामने आई है। एनडीएमए की टीम ने एक दिन पहले सीएम धामी से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed