उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जोशीमठ मामले को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती है जिसमे प्रधानमंत्री द्वारा भी इस मामले का संज्ञान लिया गया है । साथ ही उन्होंने राज्य को हर सम्भव मदद देने का भरोसा भी दिया है । इसके अतिरिक्त काबीना मन्त्री ने कहा कि जोशीमठ मामले पर विपक्ष राजनीति करने का काम कर रहा है जिसमे पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस नेता पावन खेड़ा के अलग – अलग बयान दे रहे है। काबीना मन्त्री ने कहा कि अगर मिश्रा कमेटी की रिपार्ट पर विपक्ष सवाल उठा रहा है तो उसके लिए रहे हैं कांग्रेस भी दोषी है । काबीना मन्त्री ने कहा कि विस्थापितों को अनुग्रह राशि बढा कर मिले .. इसके लिए सरकार निर्णय ले रही है जिसमे तत्काल कैबिनेट बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है ।
