आपसी रंजिश के चलते हुई थी तुषार थापा की हत्या पुलिस ने किया खुलासा। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20230106-WA0019.jpg

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल कर मफलर से गला घोट कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर की पार्टी मनाने के दौरान आपसी झगड़े और रंजिश के चलते मृतक तुषार थापा के साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद पुलिस को तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी अरुण खरे को गिरफ्तार किया है जोकि बागपत का रहने वाला है । एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों दोस्त हैं और आपसी रंजिश और लड़ाई के चलते आरोपी द्वारा मृतक का गला घोट कर हत्या कर दी गई फिलहाल पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed