मन्त्री का औचक निरीक्षण अनुपस्थित कर्मियों का कटा वेतन। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221209-WA0045.jpg

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के उद्यान निदेशालय का औचक निरीक्षण किया और कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले एक कर्मचारी का 1 दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए। कृषि एवं उद्यान मंत्री ने कहा कि विभाग के निदेशक जो आज छुट्टी पर हैं उनके लिए भी निर्देश जारी किए कि भविष्य में अगर उनके द्वारा कोई अवकाश दिया जाता है तो उसकी जानकारी विभागीय मंत्री को पहले दी जाए जिससे विभाग में कोई दूर से कार्य बाधित न हो सके। आपको बता दें कि कृषि एवं उद्यान मंत्री लगातार विभाग में संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed