कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे बंद शिक्षा महानिदेशक। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। ऐसे स्कूल जिनमे छात्र संख्या 5 से कम है और वह पर्वतीय क्षेत्र में है या फिर 10 से कम संख्या है और वह मैदानी क्षेत्र में है स्कूलों के छात्रों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जायेगा और अगर उन स्कूलों की छात्र संख्या नही बढ़ती है तो उन्हे बंद कर दिया जायेगा। इसके लिए अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है ऐसे स्कूलों की संख्या लगभग 2000 हजार है इसके लिए छात्रों को दूसरे स्कूलों तक लाने ले जाने के लिए विभाग की और से व्यव्स्था की जाएगी।
