बाजपुर के जवान की पश्चिम बंगाल में मौत। Uttarakhand24×7livenrws

0
IMG-20221127-WA0055.jpg

पश्चिम बंगाल में 1811 मीडियम रेजिमेंट में तैनात ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के जवान प्रकाश सिंह की तबीयत खराब होने के चलते मौत हो गई। प्रकाश सिंह की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजन सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए।

आपको बता दें कि बाजपुर के ग्राम थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह भारतीय सेना की 1811 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। जिसकी बीते 2 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल में तैनाती की गई थी, वहीं शनिवार देर रात जवान प्रकाश सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते प्रकाश सिंह की मौत हो गई। प्रकाश सिंह की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, वही रविवार सुबह प्रकाश सिंह के परिजन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए। मौत की खबर से प्रकाश सिंह के घर में शोक की लहर बनी हुई है। इस दौरान मृतक जवान के भाई ने प्रकाश सिंह दीपावली पर घर आया था और छुट्टियां पूरी कर गया था। उन्होंने बताया कि उसके भाई की एक मासूम बच्ची है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed