इंसानियत हुई शर्मसार ढाई साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221126-175536.jpg

इंसानियत हुई शर्मसार कालाढुंगी के अंतगर्त पड़ने वाले कोटाबाग ब्लॉक के शेरपुर क्षेत्र के एक रिसोर्ट में बिहार निवासी मजदूर की ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म,शुक्रवार की शाम को कोटाबाग सरकारी अस्पताल में परिजन लगभग ढाई वर्ष छोटी बच्ची को खून से लतपत हालत में लेकर अस्पताल आए,जिसका तुरंत ही चिकित्सक सलीम अंसारी व प्रभारी चिकत्स्क कांडपाल ने उपचार किया व मौके पर पुलिस को सूचित भी किया.वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए डाक्टर सलीम अंसारी ने बताया बच्ची का प्रथम उपचार कर दिया है,उन्होंने बताया कि बच्ची के नाजुक अंगों से रक्त रिसाव हो रहा है,इससे प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है की बच्ची के दुष्कर्म किया गया है।बच्ची को उपचार व मेडिकल के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है.वही कालाढुंगी थाना अध्यक्ष ने बताया की आज दोहपहर को उनको सूचना मिली की कोटाबाग क्षेत्र के शेरपुर चांदपुर में निर्माणाधीन रिसोर्ट में मजदूरी का कार्य कर रहे बिहार निवासी मुन्ना अपने बीबी बच्चो के साथ रहता है ज्ञात हुआ है की उनकी ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है,
कालाढूंगी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है,
वहीं मामले में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि कोटाबाग क्षेत्र में कुछ बाहरी मजदूर निर्माणाधीन रिसोर्ट में कार्य कर रहे थे,जहां मेडिकल हेतु एक ढाई साल की बच्ची को अस्पताल कोटाबाग ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके आधार पर उसके पिता मुन्ना से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया, उसके बाद साक्ष्य संकलन करने के बाद उसी क्षेत्र में निर्माणाधीन रिजॉर्ट में कार्य कर रहे एक मजदूर को जिसका नाम कमल जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और बच्ची का मेडिकल और उपचार किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed