मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आये वाहृय रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से रूबरू हुये। मुख्यमंत्री ने कहा यह कुमाऊं का सबसे बडा चिकित्सालय है यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी अपना उपचार हेतु आते है। उन्होंने प्राचार्य डा0 अरूण जोशी को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को ब
