एसडीआरएफ ने घायल स्कूटर सवार को पहुंचाया अस्पताल। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221026-141103.jpg

टिहरी के नीरझरना के पास खाई में गिरे घायल स्कूटी सवार को SDRF ने रेस्क्यू कर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। आपको बता दें कि पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा SDRF को सूचित किया कि ब्रहमपुरी से आगे नीरझरना के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात्रि के अंधेरे में 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से स्कूटी सवार घायल को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। जिसके बाद आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed