रोडवेज ने की 2 करोड़ 97 लाख की कमाई। Uttarakhand24×7livenews

0
PicsArt_04-25-09.47.16.jpg

उत्तराखंड में परिवहन निगम लंबे समय से घाटे में चल रहा था लेकिन अब परिवहन निगम घाटे से उबर गया है। इतना ही नहीं इस बार दीपावली पर परिवहन निगम ने 2 दिनों में दो करोड़ 97 लाख रुपए की कमाई की है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया की उनके प्रयास से इस बार परिवहन निगम ने दीपावली पर अतिरिक्त बस चला कर एक तरफ यात्रियों को सुविधा प्रदान की है तो दूसरी तरफ इसका फायदा परिवहन निगम को भी मिला है और 3 करोड के सापेक्ष 2 कोर ₹97 लाख की कमाई इस बार परिवहन निगम की हुई है।
परिवहन मंत्री चंदन राम दास की माने तो लंबे समय से घाटे में चल रहे परिवहन निगम को अब फायदे में लाया गया है और उनका प्रयास रहेगा की परिवहन निगम एक ऐसा निगम बने जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त हो और साथ ही साथ जो कई प्रोजेक्ट लंबे समय से रुके हुए हैं वह जल्द से जल्द पूरे हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed