राजधानी देहरादून में धनतेरस में कैसा रहा बाजार का हाल देखिए खास रिपोर्ट। Uttarakhand24×7livenews
दीपावली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। 5 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार की शुरुआत पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरस से होती है और धनतेरस का महत्व भी बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी सोने से भरा हुआ कलश लेकर निकली थी यही वजह है धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। बाजारों में बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है। सोने चांदी की खरीदारी करने के साथ-साथ लोग दीपावली के त्यौहार की भी जमकर खरीदारी करते हैं बाजारों में काफी भीड़ जुट रही है और इसको लेकर दुकानदार मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक और सोने चांदी के विक्रेताओं को अभी आने वाले दिनों में खरीदारों की भारी तादाद आने की संभावनाएं बनी हुई है तो वही बाजार में अन्य सामान बेचने वाले लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि इस बार काफी अच्छी बिक्री हो रही है। हालांकि सोने चांदी के खरीदार बढ़ती हुई महंगाई के बीच उस तादाद में नहीं पहुंच पा रहे हैं जितना कि उनको पहुंचना चाहिए।
