केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास की समीक्षा बैठक।uttrkhand24×7livenews

0
IMG-20221016-WA0071.jpg

देहरादून केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज उत्तराखंड दौरे है उन्हीं की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में उच्च शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास की समीक्षा बैठक की गई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत शासन के अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे आप को बता दे ,उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शुरुआत हो गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यानी 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को हरी झंडी दिखाई,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई. उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में इसका शुभारंभ किया गया है. बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखंड ने ही इसकी सबसे पहले शुरुआत की।इसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है सभी अगले 3 साल और आने वाले 10 सालों का रोड मैप बनाने के साथ ही बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपना प्रोफाइल देने के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed