अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा। Uttrakhand24×7livenews
अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड में आवाज उठने लगी है इसी कड़ी में उत्तराखंड के तमाम बेरोजगार युवा संगठन अंकिता भंडारी प्रकरण मामले में सीबीआई जांच कराने की सरकार से मांग कर रहे हैं जिसे लेकर तमाम बेरोजगार छात्र संगठन अंकिता भंडारी के गांव श्रीकोर्ट श्रीनगर से सोमवार को पैदल तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं ये यात्रा श्रीनगर से ऋषिकेशे तक निली जाऐगी जिसमें कई बेरोजगार संगठनों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं हालांकि पूरे तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन ने अपना सहयोग नहीं दिया है जिसे लेकर छात्र संगठनों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर सरकार का दबाव बताया है उन्होंने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसलिए अंकिता भंडारी प्रकरण मामले में सहयोग नहीं कर रही है क्योंकि वह सरकार का ही एक अंग है जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को तमाम संगठनों की ओर से बुलावा भेजा गया है बावजूद उसके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कोई भी प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है साथ ही बेरोजगार संघ के प्रदेश बॉबी पंवार ने कहा कि यदी सरकार ने सीबीआई जांच करवाने में हीलाहवाली करती है। तो प्रदेश भर के बेरोजगार युवा संघठन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी!
