कब सबक सीखेंगे कांग्रेस के नेता, प्रदेश अध्यक्ष माहरा को इंतजार। Uttrakhand24×7livenews
देहरादून
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की एक बार फिर से तारीफ की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में सीएम धामी की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमे बारिश के बीच सीएम धामी जनता के बीच पहुंच रहे हैं। यह तस्वीर पिछले दिनों सीएम धामी की रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान की है। हरीश रावत ने लिखा है वाह क्या अंदाज है कांग्रेस के दोस्तों 2024 और 2027 के लिए अभी से कसरत तेज कर दो। यानी कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं को एक नसीहत दी है कि अगर वह अभी से तैयारी में नहीं जुटेंगे तो अगले चुनाव में भी कांग्रेस के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस नसीहत को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने काफी सकारात्मक रूप से लिया है और उन्होंने कहा कि हरीश रावत परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं हमारे सयाने हैं और वह हमको जिस तरह से निर्देश देंगे उसका हम पालन करेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर हम आगे चलेंगे और यह अच्छी बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपने कार्यकाल के दौरान या अन्य दिनों में कई सारे ऐसे कार्य करते रहे हैं जिसकी लोग तारीफ करते रहे। हरीश रावत को लगता है कि उनके ही नक्शे कदम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चल रहे हैं तो जाहिर है कि वह उनकी तारीफ ही करेंगे।
