75,दशहरा महोत्सव में अबकी बार रावण का पुतला 65 फिट। Uttrakhand24×7livenews

0
ravannew.jpg


देहरादून के परेड ग्राउंड में आज दशहरे का आयोजन भव्य बनाने के लिए दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोरोना के चलते करीब दो साल बाद आयोजित होने वाले 75वें दशहरा महोत्सव में अबकी रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को भी भव्य रूप प्रदान करने के साथ पिछली बार से कुछ ऊंचा बनाया जा रहा है।


इस बार कुंभकर्ण का पुतला 60 फीट तो मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फीट होगी। इस बाबत दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख नागपाल ने बताया कि तीनों (रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण) पुतले मैदान में खड़े कर दिए गए है साथ ही उन्होंने बताया कि पुतलों के लिए कपड़े मुंबई से मंगवाए गए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ से 35 कारीगर पुतले तैयार करने के लिए आए हैंb।कोरोना काल के दो साल बाद मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के गले में ऐसा कपड़ा लगाया गया है, जो सोने की हार की तरह दिखेगा।
अबकी बार रावण के 20 हाथ लगाए गए हैं और रंगीन लाइटों से शृंगार किया गया है। पुतले बनाने में बांस और तीन लेयर का इस्तेमाल किया गया है। पांच अक्तूबर को पांच बजे मछली बाजार काली मंदिर से शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंचेगी। छह बजे लंका दहन किया जाएगा और छह बजकर पांच मिनट पर रावण के पुतले को आग लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed