बीजेपी के केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष देहरादून दौरे पर मंत्रियों के साथ कर रहे हैं बैठक इस बैठक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है कैबिनेट विस्तार को लेकर uttrakhand24×7livenews
बीजेपी के केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज देहरादून दौरे पर है ,जो आज सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जिसके बाद से बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कई विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि, बीजेपी में महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है साथ ही प्रदेश में जिस तरीके से कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट है उसको लेकर भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केबिनेट में जगह पाने वाली कई विधायक है जो आज बीजेपी दफ्तर में डेरा जमाए हुए हैं।
