मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्थित, आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

0

देहरादून उत्तराखंड के 9 जिलों में आज मौसम विभाग का रेड अलर्ट है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश बरस भी रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बाद नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्थित, आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रदेश में मौसम की जानकारी ली और किसी भी तरीके की घटना पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सचिवालय में बने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां पर उनके साथ मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बाद नुकसान का जायजा भी अधिकारियों से लिया साथ ही अलर्ट रहने को कहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं जिलाधिकारियों से कहा गया है कि, वो आपदा से निपटने के लिए हर संभव तैयारी रखे और अलर्ट रहे। वहीं प्रदेश में बारिश के अलर्ट को देखते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की भी तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ की तैनाती है। घटना पर समय से रेस्क्यू हो सके इसके लिए सभी को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और पुलिस बल की तैनाती पहले से ही आपदा संभावित क्षेत्रों में की गई है और सभी अलर्ट मोड में हैं। पूरे प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा ने भी बताया कि प्रदेश में भारी बारिश जारी है, लेकिन स्थिति कंट्रोल में है। पूरे प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है आपदा को देखते हुए नैनीसैनी और गौचर मैं हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हम जिससे आपदा के समय हम समय से बचाव कार्य कर सकें। अभी स्थिति समान है कुछ जगह छुटपुट घटनाएं हुई है आज मुख्यमंत्री द्वारा हमे दिशा निर्देश दिए गए हैं सभी विभागों और जिलाधिकारियों को विमर्श करने के बाद उसका अनुपालन करा दिया जाएगा इसके साथ ही स्कूलों को भी जिले वार देख ले अपने इस्थार से यदि कही दिक्कत आती है तो स्कूलों को 5 दिन के अवकाश कर दिया जाएगा ताकि बच्चो को किसी प्रकार की असुविधा ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed