UKSSSC घोटाले पर वरिष्ठ पत्रकार खानपुर विधायक उमेश कुमार ने की CBI जांच की मांग ।
वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी खानपुर विधायक उमेश कुमार ने UKSSSC के नित उजागर हो रहे भ्रष्टाचार पर फेसबुक पोस्ट जारी करते हुए सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
आपको बता दें की त्रिवेंद्र रावत सरकार के समय से UKSSSC के घोटालों को लेकर आवाज उठाई जा रही थी जिसका पर्दाफाश धामी सरकार में उत्तराखंड एसटीएफ ने किया, अब इस मामले में लगातार कई खुलासे होते जा रहे है माना जा रहा है की इस मामले में भ्रष्टाचार के तार सचिवालय से लेकर बड़े मंत्रियों से जुड़े हो सकते हैं, जिसके चलते अब UKSSSC घोटाले मामले में CBI जांच की मांग जोर पकड़ रही है।
