अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कल देर रात एक और गिरफ्तारी की।

0

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कल देर रात एक और गिरफ्तारी की है गिरफ्तार युवक नैनीताल सीजेएम कोर्ट में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात था।एक दिन पहले काशीपुर से हुई 2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने नैनीताल सीजेएम कोर्ट में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात महेंद्र चौहान से पूछताछ की थी इसके बाद देर रात महेंद्र चौहान को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।एसटीएफ ने अब तक इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी की है जबकि एक करोड़ 20 लाख रुपए की रिकवरी भी इन लोगों से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *