अटल थे, अटल हैं, अटल सदैव रहेंगे, सीएम धामी ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को आज याद किया जा रहा है, राजधानी दिल्ली में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को पुष्पांजलि देकर उनकी पुण्यतिथि पर याद किया
