देशभर में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्यौहार, प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को रखा चाक-चौबंद ।
आज ईद उल अजहा का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया गया, दिल्ली की जामा मस्जिद सही देश की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई इसी क्रम में कासगंज जनपद में भी ईदगाह मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई, वहीं ईद की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा, कासगंज की पुरानी ईदगाह पर डीएम माथुर, एसपी बीबी जीटीएस मूर्ति मय पुलिसकर्मियों के मौके पर मौजूद रहे, नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, इस मौके पर बड़ी ईदगाह के मौलाना मोहम्मद फैजान ने ईद को अमन और भाईचारे का त्यौहार बताते हुए सभी से प्यार मोहब्बत से रहने की अपील की, वहीं डीएम हर्षिता माथुर ने बताया जनपद में 93 जगहों पर ईद की नमाज अता की गई है, वही उन्होंने ईद के मुबारक मौके पर सभी को ईद की बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के लिए सभी से अपील भी की।
