एफआईआर दर्ज कराने आई महिला के साथ रेप, जसपुर कोतवाल सस्पेंड uttrakhand24×7livenews
जसपुर की एक महिला की शिकायत पर आज डीजीपी ने जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल मामला ये है की जसपुर की रहने वाली महिला ने आज देहरादून पहुंच कर डीजीपी से शिकायत की जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार ने महिला के साथ बलात्कार किया है क्योंकि महिला एक एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली गई थी जहा उसकी एफआईआर दर्ज करने के लिए कहकर कोतवाल ने उसे अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ ब्लातकार किया।महिला का कहना है की उसने कोतवाल अशोक कुमार का एक वीडियो बनाया है और वही वीडियो उसने आज डीजीपी साहब के सामने दिखाया जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
