संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई अंकिता प्रकरण में पुलिस ने किया खुलासा। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20220923-WA0018.jpg

यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गॉव में स्थित वनन्तरा रिसोर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट युवती अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में १८ सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी प्रकरण का आज लक्ष्मण झूला थाने में एडीशनल एसपी शेखर सुयाल ने खुलासा करते हुए बताया कि, किस तरह वनन्तरा रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर व अंकित ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी बॉडी को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी की बॉडी की तलाश की जा रही है।

इस बीच लक्ष्मण झूला थाने में पहुचे अंकिता भंडारी के परिजनों व स्थानीय लोगों में आरोपियों को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोपियों को जनता को सौंपे जाने की मांग कर थाने में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कड़ी निगरानी में रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed