कैमरों की निगरानी में होगा पिरान कलियर दरगाह का संचालन शादाब शम्स। Uttrakhand 24×7 livenews

0
Kaliyar-Sharif-Dargah-Images-300x205.jpg

पिरान कलियर को लेकर दिए गए अपने बयान पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने एक बार फिर कहा है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए बकायदा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों शादाब शम्स ने एक बयान दिया था कि कलियर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का संचालन होता है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड आने वाले दिनों में इसको लेकर सख्ती बरतने की कवायद में जुट रहा है। हालांकि शादाब समझ के बयान के बाद विवाद बढ़ने लग गया था। इस बयान पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देकर मामले को शांत करने की भी कोशिश की और बताया कि पिरान कलियर दरगाह को लेकर शादाब समझ ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है जिस पर रोक लगाने की कवायद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed