हरिद्वार,बहादराबाद एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बाप की हत्या देख बेटे ने भी उतारा, मां को मौत के घाट uttrakhand24×7livenews

0
murder-Copy.jpg

बहादराबाद थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है पारिवारिक कलह के चलते एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी तो वही बाप की हत्या होते देख बेटे ने अपनी सौतेली मां का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद आरोपी युवक ने खुद को थाने पहुंच सरेंडर कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतेशा इलाके में पढ़ने वाले मगरूबपुर गांव में रहने वाली साठ साल के इनामुल हक का निकाह कुछ साल पहले 45 साल की सितारा नामक महिला से हुई थी इनामुल का यह दूसरा निकाह था पहली बीवी से उसका बेटा तोहिद 22 साल इनके साथ ही रहता था बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद सितारा अपने मायके चली गई थी और शनिवार रात ही वह अपने मायके से वापस लौटी थी रविवार को भी दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद गुस्से में आई सितारा ने इनामुल हक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी जिस समय सितारा ने हत्या कांड को अंजाम दिया उसी दौरान उसका सौतेला बेटा तौहीद भी आ गया चारपाई पर बाप को खून से लथपथ और मृत अवस्था में देख बेटे का भी खून खोल गया उसने मौके पर ही सितारा का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने के बजाय वह सीधे बहादराबाद पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया अपने द्वारा की गई हत्या से उसने पुलिस को अवगत कराया इस हत्याकांड की खबर से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया घटना की सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह भी पहुंच गए बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों मियां बीवी में तकरार चल रही थी जो बढ़ते बढ़ते हत्या तक जा पहुंची एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक ने स्वयं हत्या की जानकारी पुलिस को दी है अब उससे हत्या के और कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed