बीजेपी के प्रदेश, प्रभारी दुष्यंत गौतम तीन दिवसीय दौरे पर कल, पहुंचेंगे देहरादून uttrakhand 24×7livenews

0
1150874-2.gif

3 दिवसीय दौरे पर भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, सेवा सप्ताह की तय को जायेगी रणनीति।

एंकर – उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम तीन दिवसीय दौरे पर कल देहरादून पहुंचेंगे इस दौरान वह हरिद्वार चुनाव और भाजपा के आगामी सेवा सप्ताह कार्यक्रमों को लेकर बैठक लेंगे।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी इस वक्त हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है वही इसके अलावा जहां एक तरफ आज से पंचायत चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कल से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में रहने वाले हैं इस दौरान वह पार्टी के अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आज शाम को दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंचेंगे और वह अलग-अलग नेताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठक करेंगे जिसमें हरिद्वार पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा होनी है वहीं इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दूषण गौतम आने वाले भाजपा के सेवा सप्ताह को लेकर भी पार्टी के लोगों के साथ विचार विमर्श करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी जिसमें तमाम समाज सेवाओं के कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में चलाए जाएंगे और इन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed