पत्नी ने प्रेमी, के साथ मिलकर की थी पति की हत्या – पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगो को किया गिरफ्तार, पत्नी निकली पति की कातिल। Uklive24
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या – पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगो को किया गिरफ्तार
रूडकी की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गाँव के पास बाई पास पर दो दिन पहले मिले सतबीर नाम के एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने आज गंगनहर कोतवाली में खुलासा कर दिया है सतबीर की हत्या उसकी पत्नी नवनीत कौर ने बिजनौर निवासी अपने प्रेमी गुरुसेवक और उसके साथी के साथ मिलकर की थी पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार भी कर लिया है
बता दे की दो दिन पहले पनियाला गाँव के पास सतबीर नाम के एक व्यक्ति का शव मिला था सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने आज घटना का खुलासा कर दिया है पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की सतबीर की पत्नी नवनीत का गुरुसेवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते नवनीत,गुरुसेवक और उसके साथी मोनू कुमार ने मिलकर सतबीर की हत्या की है पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है आज पुलिस ने तीनो को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है
