कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर खेली होली, शाम तक लौटेंगे देहरादून ! UK24X7LIVENEWS

0

UK24X7LIVENEWS के तमाम दर्शकों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं ।👇

FB_IMG_1647513232737.jpg

चार राज्यों में चुनाव के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गोवा, मणिपुर और उत्तरप्रदेश में विधायक मंडल दल के नेता का नाम तय कर दिया है, लेकिन उत्तराखंड पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए और फिर होली खेली। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ ही होली कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने की सूचना है। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed