विपिन चंद्र बने उत्तराखंड के नए मुख्य सूचना आयुक्त ! UK24X7LIVENEWS
उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय के पत्र संख्या 3644/जीएस/विविध K 20 (TCI) 2021 दिनांक 2 मार्च 2022 तथा सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखंड शासन के पत्र संख्या 197 15G / 25 बी -3-13-2022 के क्रम में विपिन चंद्र को अनिल चंद्र पुनेठा आईएएस सेना निर्वित अधिकारी द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त पद पर सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम सूचना आयोग के सभागार में आयोजित किया गया । विपिन चंद्र भारतीय राजस्व सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं तथा इससे पूर्व उत्तराखंड के मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में कार्यरत रहे हैं ।
इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त चंद्र सिंह नपल्याल, राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा, सचिव उत्तराखंड सूचना आयोग अरविंद कुमार पांडे, उप सचिव, उत्तराखंड सूचना आयोग रजा अब्बास तथा अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे ।
