कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, जुटे दिग्गज नेता। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261031_190430.jpg

देहरादून कांग्रेस से पीसीसी महेंद्र सिंह नेगी गुरु ने शनिवार को तूनवाला में एक वेडिंग प्वाइंट में अपना जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे और उन्होंने गुरु नेगी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उक्त वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र नेगी गुरु जी ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकम में मौजूद तमाम महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने बीते 23 सालों में इतनी बहनों का जमावड़ा ऐसा नहीं देखा। कहा कि हरीश रावत लाठी लेकर आएगा और सरकार हमारी होगी तो शामत हो जाएगी। वहीं इस मौके हरीश रावत ने गुरु जी नेगी जी को बधाई दी और फिर वहां से चल दिये। इससे पहले कांग्रेस नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ने महेंद्र नेगी जी को बुके देकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पहाड़ी गीतों की धूम रही। यहां मौजूद तमाम महिलाओं ने पहाड़ी गीतों पर डांस किया। पहाड़ी गायकार सौरभ मैठाणी ने गुरु जी नेगी जी के लिए कई पहाड़ी गीत गाए। इस मौके पर कांग्रेस से पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह नेगी गुरु ने कहा कि तमाम लोग उनके जन्म दिन पर आए है और वे उनका आभार जताते हैं। जन्मदिन एक साल में एक बार आता है और ये फिर खुशियों का पल रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed