त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो पनीर-मावा नष्ट। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261031-WA0109.jpg

त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने देहरादून में छापेमारी अभियान चलाया। भनियावाला, रानीपोखरी, डोईवाला और जीएमएस रोड क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलो संदिग्ध पनीर और 150 किलो मावा नष्ट कराया गया। विभागीय टीम ने सुबह पांच बजे से बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों की जांच की। इसके अलावा मिठाई की दुकानों और ऑनलाइन खाद्य सामग्री स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। काजू कतली, सोन पापड़ी, मिल्क केक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed