1100 स्कूलों के 1.75 लाख छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ, डीजीपी दीपम सेठ ने दिए डिजिटल सेफ्टी टिप्स। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260827-WA0080.jpg

देहरादून। प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’ के तहत उत्तराखंड पुलिस ने राज्यव्यापी वर्चुअल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
डीजीपी दीपम सेठ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1100 से अधिक राजकीय विद्यालयों के करीब 1.75 लाख छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया सेफ्टी, AI, डीपफेक, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन गेमिंग जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।
डीजीपी दीपम सेठ ने छात्रों से संवाद करते हुए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बिना सत्यापन किसी फोटो या वीडियो को फॉरवर्ड न करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को ‘साइबर स्मार्ट सिटीजन’ बनकर अपने परिवार और दोस्तों को भी जागरूक करना चाहिए।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों की मांग पर अब राजकीय विद्यालयों में साइबर सुरक्षा के साथ नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed