राखी बांधकर नन्हीं बालिकाओं और ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी को दीर्घायु की कामना, महिला सुरक्षा के प्रयासों की सराहना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260825-WA0079.jpg

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर PUNNYA The Experiential School तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल की नन्हीं बालिकाओं ने पुलिस लाइन देहरादून में, जबकि ब्रह्मकुमारी संस्था से आई बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की।
इस दौरान नन्हीं बालिकाओं एवं ब्रह्मकुमारी संस्था से आई बहनों ने एसएसपी देहरादून की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। एसएसपी ने सभी बहनों और बालिकाओं का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी ने उपस्थित बालिकाओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
वहीं, ब्रह्मकुमारी संस्था से आई सभी बहनों को एसएसपी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वे पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
भेंट के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था से आई बहनों ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एसएसपी दून द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed