भारतीय योग संस्थान , इकाई हरिद्वार में एक शिविर का आयोजन
भारतीय योग संस्थान , इकाई हरिद्वार में , आज दिनांक , 26-9-21 को एक शिविर का आयोजन , प्रेम नगर आश्रम में किया गया ।इस शिविर को संस्थान के , अखिल भारतीय प्रधान , परम श्रधेय , श्री देसराज जी , प्रांतीय प्रधान श्री धर्मवीर सैनी जी , प्रांतीय सचिच श्री मोहनलाल विरमानी जी , प्रांतीय संगठन मंत्री श्री सुखदेव राज सिडाना जी , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री जय प्रकाश सिंगले जी व पश्चिमी up से प्रांतीय संगठन मंत्री बिशन vashney द्वारा सम्बोधित किया गया । इस शिविर में हरिद्वार के अलावा देहरादून , रूड़की , सहारनपुर आदि स्थानो से लगभग 400 अधिकारी व साधक साधिकाए शामिल हुए व शिविर का लाभ प्राप्त किया ।
इस अवसर पर मोटापा रोग के कारणो पर चर्चा करते हुए , संस्थान के ,अखिल भारतीय प्रधान , श्री देसराज जी ने , हमारी निष्क्रय जीवन शैली , रहन – सहन व दिनचर्या को इसके लिए ज़िम्मेदार बताया । साथ ही उन्होंने बताया की यदि हम योग को जीवन में अपना लें तो न केवल मोटापे से बच सकते हैं अपितु , अन्य जानलेवा बीमारियों जैसे डायबिटीज़ , ह्रदय रोग आदि से भी बच सकते हैं ।
इस अवसर पर उत्तराखंड के अधिकारियों द्वारा साधना कराई गयी ।
श्री विजय पाल जी , श्री हरीश तनेजा जी , श्रीमती सुधा जैन जी , श्रीमती तनु त्यागी जी व श्रीमती प्रवीन अरोरा जी की सक्रिय भूमिका रही । श्री सुरेश भट्ट जी ने बहुत सुन्दर मंच संचालन किया ।
