समाधान दिवस में गढ़वाल आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, लंबित शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260810_155849.png

देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप पहली बार जनता के बीच पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई से पहले गढ़वाल आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर गंभीरता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी हैं, जिनका समाधान होने के बावजूद लोग उन्हें दोबारा लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे मामलों में अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक महीने से अधिक पुरानी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए निश्चित समय सीमा दी गई है और उसी समय सीमा के भीतर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed