कांग्रेस के कथित हुड़दंग पर सीएम धामी सख्त। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260809_200344.png

बीते दिन हल्द्वानी में कांग्रेस के कथित प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के साथ गाली-गलौज, अमर्यादित भाषा और जान से मारने की धमकी के आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम धामी ने साफ कहा कि लोकतंत्र में हिंसा, हुड़दंग और अराजकता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और व्यक्ति को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों के साथ अभद्रता या मारपीट की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से जिस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे सभी ने सुना है। उन्होंने इसे विपक्ष की घोर हताशा और निराशा बताया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जनता का समर्थन नहीं मिलने के कारण विपक्ष इस तरह की अराजकता पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed