ब्रिज एप्रोच डैमेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता समेत तीन इंजीनियर निलंबित Uttarakhand 24×7 Live News
ब्रिज एप्रोच डैमेज प्रकरण में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई ,
राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता
अमित त्यागी, सहायक अभियन्ता,
नवीन गैरोला, कनिष्ठ अभियन्ता किए गए निलंबित ,
देहरादून-पांवटा साहिब पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर नव निर्मित पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त की चल रही थी जांच
प्रारम्भिक जाँच आख्या में यह तथ्य प्रथम दृष्ट्या परिलक्षित हुआ है कि Design Consultant द्वारा Design of River Diversion Work दिया जाना था, जो नहीं दिया गया।
Design Consultant के स्तर से River Bed के Cross Slope एवं नदी के Meandering Nature को Consider करते हुए River Training हेतु Measures दिये जाने चाहिए थे, जो नहीं दिये गये।
फलस्वरूप नदी प्रवाह एक ही स्पान की ओर केन्द्रित हो गया, जिससे Abutment के Upstream में Heavy Scouring होने से एप्रोच रोड में Cavity पैदा हुई और वह क्षतिग्रस्त हो गया।
अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देहरादून के रूप में उक्त कार्य को देख रहे राजेश कुमार द्वारा तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबन्धीय शर्तों का अनुपालन एवं अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया, जो कि प्रथम दृष्ट्या शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, पर्यवेक्षण में शिथिलता एवं अपने दायित्वों के समुचित निर्वहन में गंभीर त्रुटि का द्योतक है, जिसके कारण शासन की छवि धूमिल हुई तथा सार्वजनिक हित भी प्रभावित हुआ है।
2- चूंकि प्रकरण गम्भीर प्रकृति का है, जिसके दृष्टिगत राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता को दीर्घ शास्ति प्रदान की जा सकती है। अतः उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 (यथा संशोधित के नियम-4(1) के प्राविधानों के तहत राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।
