हल्द्वानी में हाईकोर्ट के नए परिसर का रास्ता साफ, 30 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को कैबिनेट की मंजूरी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260807_194010.png

उत्तराखंड की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मंत्रिमंडल ने हल्द्वानी में उच्च न्यायालय, नैनीताल के नए भवन कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 30 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित किए जाने को मंजूरी दे दी है।

यह भूमि तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर के भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में स्थित कुल 73 हेक्टेयर वन भूमि में से प्रस्तावित है। यह भूमि हल्द्वानी-रुद्रपुर राजमार्ग से लगी हुई है और उच्च न्यायालय परिसर के लिए उपयुक्त मानी गई है।
बता दें कि वर्ष 2023 में मंत्रिमंडल ने उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के लिए 26.08 हेक्टेयर भूमि में रिलोकेशन का निर्णय लिया था। अब उच्च न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए 30 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।

इस फैसले से हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के नए परिसर के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed