साइबर अपराध नियंत्रण में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, सीएम धामी ने दी पूरी टीम को बधाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260807_191340.png

उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की 6 अगस्त को हुई PRAGATI समीक्षा में उत्तराखंड को साइबर अपराध प्रबंधन के मामले में देश के टॉप-5 राज्यों में स्थान मिला है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर समन्वय और पुलिस की प्रतिबद्धता से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो रहा है।
समीक्षा में US4C, e-Zero FIR, GRM, Money Restoration Module, Sahyog और Samanvaya Portal सहित साइबर अपराध नियंत्रण और पीड़ित सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया।
उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी के पीड़ितों की सहायता, फ्रीज खातों से धनराशि वापस कराने, साइबर अपराध हॉटस्पॉट की निगरानी और पुलिसकर्मियों के तकनीकी प्रशिक्षण पर लगातार काम किया जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed