एमडीडीए समाधान दिवस: 15 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260803_201608.png

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, सड़क, जल निकासी और भूमि संबंधी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
वीओ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत एमडीडीए मुख्यालय में आयोजित समाधान दिवस में करीब 15 नागरिकों ने अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज कराए। सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल समेत संबंधित अधिकारियों ने सभी मामलों की सुनवाई की और कई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई शुरू कराई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही मंच पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर देना और उनका पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग होगी और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भी अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed